सातपारा में हुआ, कार्तिक पूर्णिमा को माता शाकंभरी की प्राण प्रतिष्ठा 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

शाकाहार को बढ़ावा देने मरार पटेल समाज कर रहे हैं पहल

अभनपुर – शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पटेल समाज अभनपुर राज के ग्राम सातपारा में प्रकृति की देवी माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापित की गई। समाज के लोगों द्वारा माता शाकंभरी की विधि विधान से पूजा आराधना कर बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकालने के पश्चात् मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।इस अवसर पर विशेष रूप से आमंत्रित, रायपुर जिला के जिलाध्यक्ष ईश्वर पटेल ने कहा अभनपुर विधानसभा के अंतर्गत जहां पटेल समाज के लोग निवासरत है।

ऐसे सभी गांवों में सामाजिक भवन निर्माण तथा माता शाकंभरी की प्रतिमा स्थापना के साथ साथ शाकाहार को बढ़ावा देने जोर दिया जाएगा।इसकी शुरुआत पिछले कुछ वर्षों से समाज द्वारा किया जा चुका है।नगर घड़ी रायपुर, अभनपुर, आरंग सहित प्रदेश में शाकंभरी जयंती के अवसर पर प्रसाद स्वरूप सर्व समाज के लोगों को सब्जी वितरण किया जाता है। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष भी भव्य रूप से प्रत्येक गांवों में सर्व समाज को सब्जी वितरण किया जाएगा। इसके लिए समाज के पदाधिकारीगणों द्वारा रूपरेखा बनाया जा रहा है।साथ ही आगामी चुनाव में पंच, सरपंच, जनपद, जिला स्तर पर पटेल समाज की प्रतिनिधित्व व भूमिका पर भी

योजना बनाई जा रही है।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच, अभनपुर राज अध्यक्ष मनराखन पटेल , सचिव धर्मेंद्र पटेल , कोषाध्यक्ष नेतराम पटेल , कमल , टेकराम , बुधारू , रिखीराम ,ओमप्रकाश , गीतू मनहरण , बुधराम , पूरन , संतराम ,नरेंद्र पटेल ,फेरहा राम ,खोरबाहरा ,खेमराज ,प्रवीण , शंकर ,केदार , देवनारायण ,युगल ,प्रकाश बीरबल ,देवराज ,सुखीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व ग्रामीणों की उपस्थिति व सहभागिता रही ।

संकलनकर्ता -महेंद्र पटेल

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *