मशहूर कोचिंग गुरु खान सर सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं। वे अपने वकील के साथ हैं। आर्म्स ऐक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए थे।
खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर के बाहर हुई फायरिंग मामले की एफआईआर में पटना पुलिस ने खान सर को नामजद कर दिया है। उन पर हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं।
पटना पुलिस ने आज दोपहर बयान जारी कर कोचिंग सेंटर की प्रतिस्पर्धा की लड़ाई में छात्र-छात्राओं को किसी के बहकावे नहीं आने की अपील की है। खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। l
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8217477
Total views : 8259589