रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी जूटमिल पुलिस..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़  :   आज दिनांक 02/08/2024 के सुबह करीब 08.30 बजे थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दरोगामुड़ा रेलवे ट्रैक किनारे अप लाइन पर अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना मिला । सूचना पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे ।

जहां हावड़ा-मुबई अप लाइन रेलवे ट्रैक में करीब 25-30 वर्ष के युवक का शव पड़ा मिला । अज्ञात मृतक के दाहिने हाथ के कलाई में गोदना से आशीष लिखा हुआ और मौली धागा पहना है ।

बॉडी के पास एक स्लीपर चप्पल मिला है । थाना प्रभारी व उनके स्टाफ द्वारा आसपास के क्षेत्रों में मृतक के वारिसानों का पता किया गया, पता नहीं चला । थाना प्रभारी द्वारा मृतक की पहचान के लिए जिले के सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके थाना/चौकी के गुम इंसान का मिलान कर सूचना देने जानकारी साझा की गई है ।

मृतक के शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी रूम में रखा गया है । जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न व्हाटसअप ग्रुप में मृतक के फोटो शेयर कर मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी जूटमिल के मोबाइल नंबर 7389575109 या जांचकर्ता प्रधान आरक्षक दिलदार कुरैशी 8770711748 को सूचित करने की अपील की गई है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *