
कांकेर : यातायात पुलिस इन दिनों नगर पालिका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मुख्य मार्गों में घुमने वाले आवारा मवेशियों को हटा रहे हैं। इस कार्रवाही के दौरान सड़क पर खड़ी मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है।
यातायात पुलिस कल दिनांक 30/7/24 को नगर पालिका के साथ मिलकर संयुक्त रूप से मुख्य मार्गों में घुमने वाले 130 आवारा मवेशियों को हटाया गया।

इस कार्रवाही के दौरान सड़क पर खड़ी मवेशियों को कांजी हाउस पहुंचाया जा रहा है।

बारिश के शुरू होते ही नगर के मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों का जमघट नजर आने लगा है। इन मवेशियों के सड़क पर होने से रात के समय सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यातायात पुलिस नगर के मुख्य मार्गों से मवेशियों को हटा रही है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232051
Total views : 8278503