राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को, रायपुर के 48 केंद्रों में दो पालियों में होगी परीक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा रायपुर जिले के 48 परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से सुबह 7 बजे और दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

गोपनीय परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रवार परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारी निर्धारित समय पर जिला कोषालय पहुंचकर सामग्री प्राप्त करेंगे और परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पूर्व संबंधित केंद्राध्यक्ष को अनिवार्य रूप से सौंपेंगे।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल द्वारा सतत निरीक्षण किया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं अनुपस्थिति की जानकारी कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 06 में स्थापित कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0771-2426212 पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

परीक्षा समाप्ति के बाद गोपनीय सामग्री के सीलबंद पार्सल क्रमांक 1 से 5 तक को केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कोषालय के डबल लॉक कक्ष में जमा कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने परीक्षा की सुचारु, शांतिपूर्ण और पारदर्शी व्यवस्था के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment