बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में होली त्योहार के शांतिपूर्ण समापन के बाद पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। Rajnesh Singh ने जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार कुल 130 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इनमें 3 उप-निरीक्षक, 10 सहायक उप-निरीक्षक, 23 प्रधान आरक्षक और 94 आरक्षक शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी सूची में सभी प्रभावित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग का कहना है कि इस प्रशासनिक बदलाव से जिले में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203252
Total views : 8241947