भारतीय डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर्व के लिए की गयी विशेष व्‍यवस्‍था

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर।आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्‍यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष व्‍यवस्‍थाएं की जा रही हैं । इस व्‍यवस्‍था के तहत विशेष राखी लिफाफा का प्रकाशन कराया गया ताकि इस लिफाफे का उपयोग कर राखियों को शीघ्रता से स्‍पीड-पोस्‍ट के माध्‍यम से प्रेषित किया जा सके । यह विशेष लिफाफा रायपुर प्रधान डाक घर सहित रायपुर संभाग के सभी डाकघरों में उपलब्‍ध कराया गया है ।

इसके अलावा राखी प्रेषण के लिए पुजारी पार्क के सामने, टिकरापारा, रायपुर स्थित नेशनल सार्टिंग हब में चौबीसों घंटे एवं प्रधान डाकघर में सुबह 08.00 बजे से रात्रि 08.00 बजे तक और शहर एवं अन्‍य डाकघरों में स्‍पीड-पोस्‍ट बुकिंग की सुविधा उपलब्‍ध करायी गई है ।

अत्‍यधिक मात्रा में स्‍पीड-पोस्‍ट, रजिस्‍टर्ड पोस्‍ट, पार्सल बुकिंग के लिए रेलवे स्‍टेशन चौक के पास, गंज डाकघर परिसर में स्थित बल्‍क प्रोसेसिंग सेंटर में बुकिंग सुविधा उपलब्‍ध कराई गयी है, जहां बल्‍क में राखियां प्रेषित की जा सकती हैं ।

इस अवसर पर राखियां प्रेषित करने के लिए विशेष रूप से पीले रंग की पेटियां लगायी हैं ताकि बहनों की राखियां भाईयों तक शीघ्रता से पहुंचाई जा सके ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *