रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट
रतलाम रेल मंडल ने ट्रेन संचालन के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए 31 अगस्त 2025 को गुड्स ट्रेनों की औसत गति 39.02 किमी/घंटा प्राप्त की है। यह रतलाम मंडल के इतिहास में गुड्स ट्रेनों की अब तक की सर्वश्रेष्ठ औसत दैनिक गति है।
इस उपलब्धि के साथ रतलाम मंडल, भारतीय रेल के सभी मंडलों में 31 अगस्त 2025 को गुड्स ट्रेनों की औसत गति में मदुरै मंडल के बाद दूसरे स्थान पर रहा। यह प्रदर्शन मंडल की दक्षता, प्रतिबद्धता और समर्पित कार्यशैली का प्रमाण है।
रतलाम मंडल की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे संगठित प्रयास और कुशल प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस उपलब्धि को हासिल करने में क्रू, पावर एवं ब्लॉक्स का कुशल उपयोग कर संचालन क्षमता का अधिकतम उपयोग किया गया। मंडल द्वारा केवल एक दिन में ही कुल 50 क्रैक ट्रेनों का सफल संचालन एवं क्रैक ट्रेन पाथ की निरंतर मॉनिटरिंग की गई, जिसके परिणामस्वरूप 35.71% इंटरचेंज रन क्रैक ट्रेनों के रूप में संपन्न हुआ।
रतलाम मंडल का यह प्रदर्शन मंडल के विभिन्न विभागों के अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल रतलाम मंडल के लिए गौरव का विषय है, बल्कि पश्चिम रेलवे एवं भारतीय रेल के लिए भी प्रेरणादायी उपलब्धि है।
रतलाम मंडल की यह ऐतिहासिक उपलब्धि ट्रेन संचालन की गति एवं दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मंडल रेल प्रबंधन अश्वनी कुमार ने इस सफलता में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही अपने लक्ष्य की ओर दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8216117
Total views : 8257919