रतलाम शहर में आज 4 घंटे का रहेगा पावर कट, इंडस्ट्रीज एरिया सहित कुछ कॉलोनियों में रहेगी बिजली गुल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम शहर में आज मेंटेनेंस के चलते इंडस्ट्रीज एरिया सहित कई कॉलोनियों में 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। बिजली कंपनी रविवार को चंबल उपकेंद्र पर आरडीएसएस योजना में काम करेगी। इससे सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।

डोसीगांव इंडस्ट्रियल एरिया सहित लेनार्ड सिटी, डोसी गांव, रेल नगर, शिव नगर, महेश नगर, विनोबा नगर डी कॉलोनी, गोपाल नगर, ग्लोबस टाउनशिप, अम्बिका नगर, ग्लोबस सिटी, श्री राम नगर, चंबल कॉलोनी, शिव शंकर कॉलोनी, घटला कॉलोनी, देवरा देवनारायण नगर, अनमोल नगर, मीराकुटी, चांदमारी, रिटायर्ड कॉलोनी, गांधी नगर, रेल नगर, शिव नगर, महेश नगर एवं आसपास की सप्लाई बंद रहेगी।

शनिवार को भी शहर के कई इलाकों में बंद रही बिजली

शनिवार को मेंटेनेंस के कारण रतलाम शहर के कई इलाकों की बिजली 4 घंटे बंद रही, जिससे लोग परेशान हुए। पॉवर हाउस रोड, शास्त्रीनगर, छत्रीपुल, रामगढ़, बालाजी नगर, कसारा बाजार, रामगढ़, हनुमान रूंडी, त्रिवेणी रोड, सिलावटों का वास आदि इलाकों में बिजली बंद रही। बारिश के साथ ही बिजली भी बंद हो रही है और बिजली की ट्रिपिंग भी हो रही है, जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।

बिजली की समस्या से अंधेरे में हो रहा है जिला अस्पताल में इलाज

जिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर में बिजली बंद हो गई। इससे हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष के साथ ही आसपास अंधेरा छा गया। डाक्टरों को अंधेरे में ही मरीजों का इलाज करना पड़ा। अस्पताल में जनरेटर भी है लेकिन मेंटेनेंस नहीं होने से बंद पड़े हैं। इसके साथ ही 17 इन्वर्टर लगे हैं ताकि बिजली की सप्लाई होती रही। लेकिन ये भी बिजली गुल होने से नहीं चला पाए और अस्पताल में अंधेरा रहा।

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. अभिषेक अरोड़ा ने बताया कि बिजली जाती नहीं है, लेकिन यदि जाती भी है तो इन्वर्टर के जरिए सप्लाई होती है। 17 इन्वर्टर के जरिए बिजली सप्लाई की जाती है। बिजली बंद होने से कुछ हिस्सों की लाइट बंद हुई होगी। जनरेटर के बारे में आरएमओ ने बताया कि ये भोपाल से आए थे और मेंटेनेंस नहीं होने से बंद हैं। भोपाल को जानकारी दे दी गई है ताकि इनका मेंटेनेंस किया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *