रायगढ़ सायबर सेल को मिली बड़ी सफलता.. पुलिस ने 103 गुम/चोरी मोबाइलों को उनके स्वामियों को लौटाया..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :  रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल मार्गदर्शन व साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर सायबर सेल की टीम ने गुम, चोरी हुए मोबाइलों की खोज में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले दो महीनों में सायबर सेल ने इन 103 मोबाइलों को ट्रेस कर रिकवर किया, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 16 लाख रुपये है।

 इन मोबाइलों को छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों जैसे ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार से भी बरामद किया गया। बरामद किए गए मोबाइलों में वीवो, रेडमी, सैमसंग, रियलमी और एम.आई. जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। पुलिस द्वारा इन मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी।

एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने मोबाइल स्वामियों को सलाह दी कि वे अपने मोबाइल को सुरक्षित रखें और किसी भी अन्य व्यक्ति का मोबाइल मिलने पर उसे नजदीकी थाने में जमा करें। उन्होंने यह भी कहा कि बिना बिल के मोबाइल कभी न खरीदें, ताकि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों से बचा जा सके ।

उन्होंने बताया कि चोरी या गुम हुए मोबाइल की आनलाइन रिपोर्ट CEIR की वेबसाइट https://www.ceir.gov.in पर किया जा सकता है । रायगढ़ सायबर सेल की यह पहल, अन्य जिलों के मुकाबले काफी प्रभावी साबित हुई है, जिसमें अब तक 1600 से अधिक गुम या चोरी हुए मोबाइलों को ट्रेस कर उनके स्वामियों तक पहुंचाया गया है, जिनकी कीमत लगभग ₹2.50 करोड़ है ।

साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी अमन लखीसरानी के साथ पूरी सायबर टीम गंभीर मामलों में अपराध विवेचना में सहयोग के साथ गुम/चोरी हुए मोबाइलों को रिकवर करने में लगातार जुटी हुई है ।

मोबाइल रिकव्हर के कार्य में सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु सिंह मंडावी, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, धनंजय कश्यप, विकास प्रधान, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, सुरेश सिदार, पुष्पेन्द्र जाटवर, रविंद्र गुप्ता, विक्रम सिंह, महिला आरक्षक मेनका चौहान की सराहनीय भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *