जनसमस्या निवारण पखवाड़ा: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने नवागढ़ में किया राशन कार्ड वितरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बेमेतरा :  खाद्य मंत्री दयालदास बघेल आज नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 11, 12 एवं 14 में टाउन हॉल में आयोजित जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में पहुँचे। उन्होंने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों की मांग, शिकायतें और समस्याओं के प्राप्त आवेदन पत्रों की जानकारी ली एवं उपस्थित हितग्राहियों को नया राशन कार्ड वितरित किया।
  जनसमस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 27 जुलाई से 10 अगस्त तक किया जा रहा है। इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है।


 मंत्री  बघेल ने शिविर में कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रकार के आयोजन से प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम होती है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं का शीघ्र समाधान करें और उनकी मांगों पर उचित कार्यवाही करें।
 
शिविर में कई नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को प्रस्तुत किया, जिनमें प्रमुख रूप से राशन कार्ड से संबंधित मुद्दे, पेंशन योजनाओं में अड़चनें, और पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी शामिल थी। बघेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे इन समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करें।


जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे जनता की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *