आदतन बदमाश पर पुलिस ने की कार्रवाई, बदमाश पर गाली गलौच मारपीट की दर्ज हुई थी रिपोर्ट…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

घरघोड़ा  : आज दिनांक 27.07.2024 को रिपोर्टकर्ता तेजेश्वर राव पिता अप्पा राव उम्र 47 साल निवासी कटंगडीह द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि एस.के.एल. ट्रांसपोर्ट कंपनी में फील्ड सुपरवायजर के पद पर कार्य करता है । कल दिनांक 26.07.2024 की रात्रि लगभग 08.30 बजे घरघोड़ा भवानी कम्प्यूटर के सामने स्थित कपड़ा प्रेस करने वाले की दुकान पर बोलेरो वाहन से कपड़ा लेने आया था ।

उसी समय कपिल पटनायक निवासी घरघोड़ा बोलेरो वाहन के पास आया और शराब पीने के लिए 1,000 रूपए मांगने लगा जिसे रूपये देने से मना किया तो कपिल पटनायक जबरन झगडा विवाद कर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुए हाथ में पहने पंजे से मारपीट किया ।

आरोपित कपिल पटनायक के विरूद्ध थाना – घरघोड़ा में अपराध क्रमांक – 222/2024 धारा – 296, 351(3), 115(2) ,119(2)  बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया ।

आरोपित कपिल पटनायक पूर्व में थाना घरघोड़ा में दर्ज हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट के प्रकरण का आरोपी रहा है तथा घरघोड़ा पुलिस आरोपित पर प्राप्त शिकायत पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है ।

आरोपी के विरूद्ध आयी रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी अमित तिवारी व स्टाफ द्वारा दबिश देकर  आरोपी कपिल पटनायक पिता स्व. सुभाष पटनायक उम्र 24 वर्ष सा. ब्लाक कालोनी घरघोडा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *