12.5 टन एमएस पाइप को लेकर फरार हुए ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने  किया गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ :  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी रायगढ़  आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा 12.500 टन एमएस पाइप (कीमती ₹7,31,370) की निर्धारत स्थान पर डिलीवरी ना कर फरार आरोपी ट्रक ड्रायवर उदेश उर्फ अवधेश कुमार मेहत्ता को आज अंबिकापुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।  आरोपी ड्रायवर अपने ट्रक मालिक गौतम साहू के साथ मिलकर पाईप की अफरा-तफरी किया था ।

घटना को लेकर 25 जून 2024 को थाना पूंजीपथरा में  ग्राम पाली स्थित एस.एस. स्टील एण्ड पावर प्लांट के  सुपरवाईजर संदीप कुमार दुबे (उम्र 36 वर्ष)  ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्लांट में दिनांक 09/06/2024 को लक्की ट्रांसपोर्ट गेरवानी के माध्यम से ट्रक क्रं सी.जी. 15 डी.डी. 7119 में चालक अवधेश कुमार मेहत्ता के मार्फत एम.एस. पाईप 12.500 टन कीमती 7,31,370 रूपये का लोड कर बंसल ट्रेडर्स सूरजपुर के लिए दिनांक 11/06/2024 के शाम रवाना किया गया था किंतु चालक द्वारा माल को गंतव्य स्थान न पहुचाकर अफरा तफरी करने की शंका है ।

थाना पूंजीपथरा में आरोपित वाहन चालक पर अप.क्र. 158/2024 धारा 407 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया । डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा फरार आरोपी साइबर सेल से जानकारी ली गई । आरोपी ड्राइवर के अंबिकापुर में छिपे होने की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर थाना पूंजीपथरा और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाकर अंबिकापुर रवाना किया गया ।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी ट्रक ड्राइवर उदेश कुमार कुशवाहा की पतासाजी कर हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर अंबिकापुर में ट्रक मालिक गौतम साहू के गोदाम पर पाइप को छुपा कर रखना बताया जिसकी विधिवत पुलिस टीम द्वारा जप्ती की गई । ट्रक मालिक गौतम साहू ट्रक को लेकर फरार है जिसकी पतासाजी/गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है ।

आरोपी उदेश उर्फ अवधेश कुमार मेहत्ता पिता गंगा दयाल मेहता 23 साल निवासी अनिरूद्धपुर थाना रामचंद्रपुर जिला बलरामपुर (छ.ग.) को अमानत में खयानत के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी/गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद बघेल, आरक्षक बालचंद राव, अभिषेक द्विवेदी, साइबर सेल के आरक्षक नवीन शुक्ला और विकास प्रधान की विशेष भूमिका रही है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *