गैंग बनाकर में बाइक चोरी करने वाले 06 आरोपियों को  पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को सूचनातंत्र सुदृढ कर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया ।

निर्देशों के पालन में उप पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा  चोरी/नकबजनी के मामलों में माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी जिसमें तमनार पुलिस को सुने मकानों में सेंधमारी और बाइक चोरी में सक्रिय गिरोह के 06 आरोपियों को गिरफ्तार करने में  सफलता मिली है । आरोपियों से पुलिस ने चोरी के 05 बाइक, एक बैटरी, एक युपीएस और आरोपियों की 02 बाइक को बरामद कर जप्त किया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार में 03 आपराधों का खुलासा हुआ है ।

जानकारी के मुताबिक 29 जुलाई 2024 को थाना तमनार में बाइक चोरी की दो रिपोर्ट आयी । रिपोर्टकर्ता के अनुसार ग्राम ढोलनारा के धनीराम पटेल के किराए मकान के सामने खड़ी दो बाइक – (1) बजाज पल्सर क्रमांक CG 16 CQ 8615 (2) अपाचे क्रमांक CG 16 CM 7232 बजाज पल्सर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, चोरी की रिपोर्ट पर क्रमशः अपराध क्रमांक 200, 201 धारा 305, 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज कर माल मुलाजिम की पतासाजी में लिया गया ।

माल मुल्जिम पतासाजी के दरमियान थाना प्रभारी तमनार  द्वारा घटनास्थल से आरोपियों के भागने के संभावित मार्ग के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए, एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में संदेही नजर आए जिसकी पुष्टि रिपार्टकर्ता एवं मुखबीरों से की गई ।

  तत्काल डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस की टीम द्वारा संदेहियों की धरपकड़ कर हिरासत में लिया गया । आरोपी प्रमोद राठिया, मुरली सिदार, पृथ्वी चौहान, अर्जुन सिदार अनुराग राठिया और अपचारी बालक ने मिलकर 27 जुलाई की रात्रि बाइक चोरी करना स्वीकार किये । आरोपियों ने बताया कि वे अपने पल्सर RS 200 और पैशन प्रो बाइक से ग्राम ढोलनारा गए जहां एक मकान के अंदर खड़ी बाइकों को चेक किये बजाज पल्सर और अपाचे बाइक का हैंडल लॉक नहीं था जिसे ढुलाते 02 बाइक चोरी कर ले गये ।

आरोपियों ने अपने स्वीकारोति बयान पर इसके पूर्व ग्राम छर्राटांगर (पूंजीपथरा) के मेले से, घरघोड़ा तथा एनआर इस्पात (घरघोड़ा) से बाइक की चोरी करना बताये जिन्हें आरोपियों द्वारा ढोलनारा से मुडागांव जाने वाले मार्ग पर खंडहर बिल्डिंग के अंदर छिपा रखे थे, पुलिस ने आरोपियों से चोरी की 05 बाइक  काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर,  लाल रंग का टीवीएस अपाचे, बजाज डिस्कवर बिना नंबर, एक लाल रंग का पल्सर, एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक की जप्ती की गई है ।

आरोपियों ने बताया कि इसके पूर्व वे ग्राम सराईडिपा स्कूल से एक बैटरी और यूपीएस चोरी किए थे। इस संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 382/2023 धारा 457, 380 आईपीसी कायम है । आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक बैटरी और यूपीएस की भी जप्ती की गई है । आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना तमनार के 3 अपराध का खुलासा हुआ है । आरोपियों द्वारा गिरोह बनाकर वारदातों को अंजाम देने से बीएनएस की नई धारा 112(2) विस्तारित की गई है जो जिले में पहली कार्रवाई तमनार पुलिस द्वारा की गई है ।

 पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल  के दिशा निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक  अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, सहायक उप निरीक्षक खेमराज पटेल, प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, देव राठिया आरक्षक भीष्देव सागर, भूपेश राठिया की विशेष भूमिका रही है ।

*गिरफ्तार आरोपी* –
(1) प्रमोद राठिया पिता देव सिंह राठिया उम्र 22 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(2) मुरली सिदार पिता रतन सिदार उम्र 19 साल निवासी कोलम थाना तमनार
(3) पृथ्वी चौहान पिता पुरुषोत्तम चौहान 19 वर्ष निवासी सराईडिपा थाना तमनार
(4) अर्जुन सिदार पिता गजाधर सिदार उम्र 19 साल निवासी चिर्रामुडा थाना तमनार
(5) अनुराग राठिया पिता अबीर सिंह राठिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम बनई थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़
(6) विधि के साथ संघर्षरत बालक

*आरोपियों से जप्त संपत्ति*-  07 बाइक, एक बैटरी और यूपीएस *जुमला कीमती – करीब ढाई लाख रूपये* ।

*चोरी की 05 बाइक*-(i) काला रंग स्प्लेंडर बिना नंबर,  (ii) लाल रंग का टीवीएस अपाचे, (iii) बजाज डिस्कवर बिना नंबर, (iv) एक लाल रंग का पल्सर, (v) एचएफ डीलक्स बिना नंबर तथा आरोपियों द्वारा बाइक चोरी में प्रयुक्त पल्सर आरएस 200 और एक पैशन प्रो बाइक । एक बैटरी और यूपीएस ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *