महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 27 पदक जीते

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

महासमुंद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन लोहाना भवन फाफाडीह रायपुर में 27 से 28 जुलाई 2024 को किया गया। मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु एवं वजन समूहों में लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

इस आयोजन में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते, जिसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर, और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वंशिका चौहान, आरुषि नंद, सिमरन चौहान, पल्लवी भोई, दिलेश्वरी साव, सबेश्वरी साहू, साहिल कुमार, राजकुमार रोहिदास, सूर्यकांत मिश्रा और त्रिलोचन साहू शामिल हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीते।

इसके अतिरिक्त, भगवंतीन निराला, नुरेंद्र साहू, सना खान, इजरायल दीप, संस्कार सिंह नायक, भवनी बेहेरा, प्रियंका साव, योगिता खूंटे, और हेमा साव ने सिल्वर मेडल जीते। कृतिका बारीक, हेमा पटेल, जैनीश दीप, डॉलीमा चौधरी, दिव्या यादव, रचना साव, नंदिका साहू और जेता वाजपेई ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

कलेक्टर  प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ियों ने विरेन्द्र कुमार डडसेना के मार्गदर्शन और कोच वंशिका चौहान के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ जिला खेल अधिकारी  मनोज धृतलहरे, हरिशंकर देवांगन, बृजेश मिश्रा, रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द पिथौरा के प्राचार्य अवस्थी एवं सुरेश निषाद ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *