प्राथमिक शाला लोहदा में पौधारोपण व शपथग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली- इस पृथ्वी में  सबसे बहुमूल्य चीज है,तो वह है वृक्ष क्योंकि, वृक्ष है तो जीवन है, इसी से हमें प्राण वायु ऑक्सीजन मिलता है, ऑक्सीजन के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते, इसलिए हमें प्रतिवर्ष  बरसात के मौसम में पौधा लगाना चाहिए,उक्त बातें  शाला लोहदा में आयोजित कार्यक्रम में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी यतेंद्र भास्कर ने कहा.

कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी साथ में डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ व तिलक लगाकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात बच्चों ने अतिथि स्वागत नृत्य के माध्यम से स्वागत अभिनंदन किया गया.

तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम  हमर सुग्घर छत्तीसगढ़ गाना में अपनी शानदार प्रस्तुति दिए तत्पश्चात कार्यक्रम को संकुल प्राचार्य अजय कमल,व्याख्याता अच्छेलाल नागेश,प्रधान पाठिका सुशीला ध्रुव, शिक्षिका नारायणी कश्यप ,प्रधान पाठक  मोतीलाल अनंत ,शिक्षक प्रवीण कोसले ने संबोधित किया, इसके पश्चात निर्वाचित बाल सांसदों का शपथ ग्रहण सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी यतेंद्र भास्कर द्वारा कराया गया सभी बच्चों ने अपने पद व गोपनीयता के शपथ लिए, तथा भास्कर जी ने कहा आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली भांति करेंगे,निर्वाचित बाल सांसदों का तिलक व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया, व बधाई दी गयी.

भास्कर जी ने आगे कहा कि इस शाला के सभी बच्चे आप सभी अच्छे से पढ़ाई का कार्य करेंगे क्योंकि इस शाला  में पढ़ाई के साथ- साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए तरह-तरह के आयोजन किया जाता है, जिसमें गांव के सभी पालकों का भरपूर सहयोग मिलता है, यह बहुत ही गर्व का विषय है जिसके लिए सभी ग्राम वासियों को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं, तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का क्रमशः पेन एवं श्रीफल नारियल के माध्यम से सम्मान किया गया.

इसके बाद शाला में संचालित योजना विद्यार्थी कल्याण कोष में आये हुए अतिथियों व पालकों ने स्वेच्छा से राशि दान किये जिसका उपयोग शाला के ऐसे बच्चें जो अपने लिए पेन,कॉपी, जूता, मोजा आदि नही खरीद सकते इसके लिए विद्यार्थी कल्याण कोष की राशि के माध्यम उपलब्ध किया जाता है.

कोष में दान करने वाले सभी अतिथियों  का शाला परिवार की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया,इसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया उपस्थित सभी अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पेड़ लगाए एवं उसकी सुरक्षा का भी जिम्मेदारी लिए, लगाए गए पेड़ में विद्यापत्ती,अशोक पेड़ ,फाइकस पेड़, बॉटल ट्री, एवं विभिन्न प्रकार की शो पत्तियां व छायादार,फलदार पौधा शामिल था,कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक बलजीत सिंह कांत ने किया.

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन व कार्यक्रम की समापन की घोषणा  प्रधान पाठिका सुशीला ध्रुव ने किया, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए   कर्मचारी  लोकेश साहू एवं गणेश साहू का विशेष योगदान रहा आज के कार्यक्रम में गीता निषाद,शैलेश,हरीश,छेदी, दुकालू, शंकर,राजकुमारी, बिंदा, प्रमिला, शारदा, बुधवार बाई,सुधा, मुक्खन साहू, कुमारी साहू, लक्षणी बाई,गुलाब साहू, ममता, परदेशनिन, खेलकुमारी, रजनी साहू, हेमिन गोदावरी साहू, आदि उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *