Petrol Diesel Price: आज पेट्रोल -डीजल दोनों सस्ता…जानिए आपके शहर का हाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Petrol Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज सुबह 20 नवंबर को देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी कर दी गई है. उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 95.09 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल औसत कीमत 88.22 रुपये प्रति लीटर है.

दिल्ली में पेट्रोल औसत कीमत 94.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.वहीं डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.इसके अलावा बिहार में पेट्रोल औसत कीमत 106.23 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, यहां डीजल की  93.03 रुपये प्रति लीटर है.

देश भर में पट्रोल-डीजल की कीमत जारी

इसके अलावा झारखंड में पेट्रोल 98.60 रूपये और डीजल औसत कीमत 93.33 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. आज असम में भी पेट्रोल की कीमत इतनी ही है. हालांकि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत यहां से थोड़ा कम 94.51 रूपये प्रति लीटर है.

इन शहरों में पेट्रोल का हाल

इसके अलावा उत्तराखंड की बात करें तो यहां पेट्रोल 93.95 रूपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल की स्थिति कल जैसे ही है. कुल मिलाकर मेट्रो शहर में भी कमोबेश इन्हीं राज्यों के जैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत इतनी है. यहां भी कहीं 100 के पार तो कही 98 और 95 रूपये के दर से पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.

कैसे तय होती है कीमत?

बता दें कि देश भर में Dynamic Fuel System के आधार पर पेट्रोल की कीमत तय की जाती है. इस सिस्टम में कीमतों को तय करने से पहले कई चीजों का ध्यान रखा जाता है. जिसमें रुपये के मुकाबले अमेरिकी डॉलर का एक्सचेंज रेट, कच्चे तेल की लागत, वैश्विक संकट, ईंधन की बढ़ती मांग जैसे कारण शामिल हैं. केंद्र सरकार और राज्य सरकार की तरफ से ईंधन की लागत पर उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन और वैट जोड़ने के बाद पेट्रोल की खुदरा दर तय की जाती है. यह योजना जून 2017 से देशभर में लागू है. यही वजह है कि सभी राज्यों में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमत अपडेट की जाती है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *