डीपीएस रिसाली में पालकों का हंगामा..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई :  दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली में उस वक़्त पालकों ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जब उन्हें इस बात की  जानकारी मिली की स्कूल में पढ़ने वाली 5वर्ष की बच्ची के साथ  अप्रिय घटना घटी है।

पूरा मामला 5 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले को लेकर है जिसे स्कूल प्रबंधन के द्वारा दबाने का प्रयास किया जा रहा है  जिसे लेकर स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के  पालकों ने आज अपने बच्चों की सुरक्षा  को लेकर प्रदर्शन किया ओर डीपीएस स्कूल  के खिलाफ प्रदर्शन किया ।

पालकों का स्पष्ट रूप से कहना था कि पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से 5 वर्षीय मासूम के साथ अनाचार की खबरे आ रही थी जिसे लेकर आज  सभी पालक स्कूल प्रबंधन से मिलने आये है।

इस दौरान पालकों ने स्कूल प्रबंधन के  रवैय्ये पर कई सवाल  भी खड़े किए है,, वही दूसरी ओर स्कूल के प्रिंसिपल और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्कूल में ऐसा कोई भी कृत्य होने से इंकार कर दिया है।

इसी बीच महिला बाल विकास विभाग भी 3 सदस्यीय टीम ने भी इस पूरे मामले में   हस्तक्षेप शुरू कर  दिया है,,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment