बलरामपुर। जिले के सामरीपाठ थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पवित्रता को कलंकित कर दिया। शराब के नशे में धुत एक भतीजे ने अपनी ही चाची के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 5 सितंबर को क्षेत्र में कर्मा त्योहार मनाया जा रहा था। उसी दौरान आरोपी अपनी चाची के घर पहुंचा। चाची ने उसे हड़िया शराब पीने के लिए दी, जिसके बाद आरोपी घर में ही नशे की हालत में सो गया। रात को जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी आधी रात लगभग 12 बजे आरोपी ने अचानक चाची के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया और आरोपी को घर से भगा दिया। इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए थाना सामरीपाठ में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी भतीजे के खिलाफ अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236104
Total views : 8283501