कानून व्यवस्था के लिए फील्ड में अलर्ट रहकर काम करें अधिकारी-कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायगढ़ : कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के साथ जिले में लॉ-ऑर्डर को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर  गोयल ने अधिकारियों से कहा कि अपने प्रभार वाले क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहकर काम करें। आपसी समन्वय के साथ सूचनाओं के आदान-प्रदान पर जोर दिया।


 बैठक में कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल ने विस्फोटक भंडारण के लिए जारी लाइसेंस की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शर्त के निर्देशों के अनुरूप भंडारण गतिविधि चल रही है या नही यह देखने के लिए कहा और उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बिजली विभाग को हाईटेंशन तारों को लेकर निगरानी करने के लिए कहा। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना या अप्रिय स्थिति न हो। उन्होंने परिवहन, पर्यावरण और यातायात विभाग को सड़कों पर फ्लाई ऐश का परिवहन तारपोलिन ढंक कर किए जाने की जांच के निर्देश दिए।

ओवरलोड गाडिय़ों पर भी कार्यवाही के लिए कहा। सड़कों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सड़क पुल-पुलिया के रख-रखाव की मॉनिटरिंग विभागीय अधिकारी निरंतर करें। कहीं सुधार या मरम्मत की जरूरत है तो सक्रियता से उसे समय पर कर लें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर गोयल ने डीजे, लाउड स्पीकर व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के लिए तय ध्वनि सीमा और 10 बजे के बाद उपयोग नहीं किए जाने और अन्य गाइडलाइंस के अनुसार ही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए कहा।

पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल ने कहा कि धार्मिक सामाजिक आयोजनों में विशेष सतर्कता बरतते हुए काम करें। समाज के वरिष्ठ जनों से निरंतर संवाद रखें। जिससे आपसी सौहाद्र्र बना रहे। उन्होंने अशांति फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर उचित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने फील्ड के अधिकारियों को कोई घटना होने पर आपस में सूचना साझा करते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर उचित कार्यवाही व राहत बचाव कार्य करने के लिए निर्देशित किया।


 

बैठक में एडीएम  संतन देवी जांगडे, अपर कलेक्टर राजीव कुमार पाण्डेय, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला सहित सभी एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी बैठक में उपस्थित हुए।

मादक पदार्थों पर लगातार हो कार्यवाही
कलेक्टर गोयल ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के लिए कहा। समीक्षा के दौरान आबकारी विभाग से की गई कार्यवाही का अपडेट लिया। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही बढ़ाए। एनडीपीएस एक्ट के तहत नारकोटिक्स और ड्रग्स के विरुद्ध जांच और कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस विभाग के साथ फील्ड में संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।


*साइबर सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी*
कलेक्टर  गोयल ने सायबर जागरूकता को लेकर पुलिस विभाग द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि ‘साइबर सुबह’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन साइबर फ्रॉड के तरीके और उससे बचने के उपायों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी प्रकार चलित थानों के माध्यम से भी लोगों को साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर गोयल ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *