नितिन नबीन ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन, CM साय सहित छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं का समर्थन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है और वे अगले 24 घंटों में अध्यक्ष पद की शपथ ले सकते हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में गतिविधियां तेज हैं। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बीजेपी शासित राज्यों के लगभग सभी मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजधानी पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी नितिन नबीन के समर्थन में अपना समर्थन पत्र जमा किया है, जिससे पार्टी में उनके प्रति व्यापक सहमति का संकेत मिलता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि यह चुनाव संगठनात्मक एकता और मजबूत नेतृत्व की दिशा में एक अहम कदम होगा।

ऐसे होता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव

बीजेपी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से मिलकर बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी पार्टी के राष्ट्रीय प्रतिवेदक करते हैं। नियमों के तहत किसी भी उम्मीदवार का प्रस्ताव कम-से-कम पांच राज्यों से आना अनिवार्य होता है, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव पूरे हो चुके हों। इसके अलावा प्रस्तावक बनने वाले निर्वाचक मंडल के कम से कम 20 सदस्यों का संयुक्त समर्थन आवश्यक होता है। साथ ही, उम्मीदवार का पार्टी का सक्रिय सदस्य होना और उसकी सदस्यता के कम से कम 15 वर्ष पूरे होना जरूरी है।

नितिन नबीन के नामांकन के साथ ही बीजेपी में नए नेतृत्व अध्याय की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *