भारतीय जनता पार्टी जिला ग्रामीण संगठन ने युवा मोर्चा की जिला इकाई एवं मंडल अध्यक्षों व महामंत्रियों की विधिवत घोषणा कर दी है।
जिला अध्यक्ष ग्रामीण के अनुमोदन के पश्चात युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों तथा विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की सूची जारी की।

भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के माध्यम से जिले में मजबूत संगठन निर्माण और अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया है। इसी कड़ी में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के तेजतर्रार युवा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा (राजा) को जिला भाजयुमो मीडिया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति जिलाध्यक्ष द्वारा की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215414
Total views : 8257046