
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक-2024 में भारत की झोली में सिल्वर मेडल डाला है। नीरज गुरुवार रात को खेले गए जेवेलिन थ्रो के फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
पेरिस में भी उनसे गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन वह चूक गए और सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर का थ्रो फेंक गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। नदीम ने ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड पर कब्जा किया। नीरज ने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
इसी के साथ नीरज दो ओलंपिक मेडल जीतने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर ने ये काम किया था। नीरज से पूरे देश को उम्मीद थी कि वह पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाएंगे, लेकिन पूरी कोशिश करने के बाद भी वह इसमें नाकाम रहे।
नीरज ने ये मेडल तब जीता जब उनका पहला प्रयास फेल रहा था। वह पहले प्रयास में फाउल कर बैठे थे। इस बीच नदीम ने दमदार थ्रो फेंक पहला स्थान हासिल कर लिया। नीरज ने दूसरे प्रयास में 89.45 का थ्रो फेंका और दूसरे स्थान पर आ गए। नीरज पर नदीम का थ्रो से आगे निकलने का दबाव और हड़बड़ाहाट साफ दिख रही थी। इसी कारण वह फाउल पर फाउल करते चले गए।
नीरज का सिर्फ एक ही प्रयास सफल रहा। बाकी पांच में वह फाउल कर बैठे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे और ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8207820
Total views : 8247639