छात्रावास-आश्रमों पर मंत्री का सख्त रुख! बच्चों की पढ़ाई-रहन-सहन से लेकर साफ-सफाई तक की होगी कड़ी निगरानी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर, 08 सितंबर 2025।
अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ पहली बैठक ली। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रावास-आश्रमों में बच्चों की पढ़ाई, खानपान और रहन-सहन की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि—

  • छात्रावासों में साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य हो।

  • बच्चों के शयनकक्ष स्वच्छ और व्यवस्थित होने चाहिए।

  • अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने अनुसूचित जाति वर्ग की आस्था के प्रतीक गिरौदपुरी और भंडारपुरी के विकास के लिए शीघ्र कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया। साथ ही रायपुर अथवा आरंग में पृथक प्रयास आवासीय विद्यालय खोलने की दिशा में भी पहल करने के निर्देश दिए।

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 3357 छात्रावास-आश्रम संचालित हैं, जिनमें से 485 छात्रावास विशेष रूप से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए हैं। इनमें लगभग 26 हजार सीटें स्वीकृत हैं।

इसके अलावा—

  • क्रीड़ा परिसरों की सीटें बढ़ाने और प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया।

  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत बच्चों को विदेश भेजने की कार्ययोजना तैयार होगी।

  • छात्रवृत्ति, भोजन सहाय, पीएम अजय योजना, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना सहित कई योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा, खेल और अवसर उपलब्ध कराना ही सरकार की प्राथमिकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *