छत्तीसगढ़ में बड़ा फेरबदल, IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों में कई जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों, अपर कलेक्टरों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

Loading Viewer...

आदेश के अनुसार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रिमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं धमतरी, बस्तर, कोरबा, राजनांदगांव और दंतेवाड़ा सहित कई जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

Loading Viewer...

दूसरे आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, बलरामपुर, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, धमतरी, राजनांदगांव और चिरमिरी सहित कई जिलों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment