
मुंगेली -खरीफ वर्ष-2024 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा के लिए 31 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के लिए धान सिंचित, धान असिंचित, सोयाबीन, अरहर (तुअर), कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, मंुूग, उड़द एवं मूंगफली फसल अधिसूचित है।
उन्होंने बताया धान सिंचित के लिए 1200 रूपए, धान असिंचित के लिए 860 रूपए, सोयाबीन के लिए 820 रूपए, अरहर (तुअर) के लिए 700 रूपए, मक्का के लिए 720 रूपए, उड़द एवं मूंग के लिए 440 रूपए, मूंगफली के लिए 840 रूपए, कोदो के लिए 320 रूपए, कुटकी के लिए 340 रूपए एवं रागी के लिए 300 रूपए प्रति हेक्टयर कृषक अंशराशि निर्धारित है।
अधिसूचित फसल लगाने वाले सभी अऋणी कृषक को फसल बुआई प्रमाण पत्र अथवा फसल बोने का स्वघोषणा पत्र, नवीनतम भूमि प्रमाण पत्र (बी-1, पी-2), बैंक पासबुक एवं आधार कार्ड की छायाप्रति देना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि कृषक फसल बीमा के अंतिम तिथि के पूर्व निकटतम बैंक शाखा, ग्रामीण बैंक, सहकारी समिति, लोक सेवा केन्द्र, भारत सरकार की बीमा पोर्टल के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।
जिले में योजना का क्रियान्वयन एचडीएफसी इरगो जनरल इंश्योरेंश कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि फलस बीमा के लिए आज जिला स्तर पर कार्यशाला का भी अयोजन किया गया है। जिसमें मैदानी अमले को ग्राम पंचायतस्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188576
Total views : 8222942