कोंडागांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता,नक्सलियों के गढ़ से भारी मात्रा में बरामद किए शस्त्र..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव : पुलिस अधीक्षक  कोण्डागांव  वाय अक्षय कुमार के आदेशानुसारं एवं अति. पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डाण्डे के निर्देशन पर एवं अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार कोंडागांव पुलिस डी आर जी व बस्तर फाईटर की टीम गस्त सर्चिंग करते रहती है।

इसी क्रम में दिनांक 05/08/2024 को एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के नेतृत्व में कोंडागांव डीआरजी बस्तर फाईटर और केशकाल पुलिस की सयुक्त टीम कुदलवाही डूवाल मटेंगा जिवला मारी क्षेत्र में सर्चिंग पर निकली थी।

इसी दरमियान पुलिस पार्टी को आघात पहुंचाने की नियत से कुदलवाही माटेंगा बीच जंगल पहाड़ी के खोह के अंदर में डंप करके रखे भरमार बंदूक ,बैटरी ,वायर  नक्सल पांपलेट बरामद किया गया जिससे होने वाली बड़ी दुर्घटना को रोका जा सका है ।

संपूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री , एएसआई गोपाल सिंह ठाकुर, कनक नेताम, प्र आर फुलनाथ मरकाम, चुन्नी लाल कुजूर आर. जोधन नेताम, कमलेश मरकाम , बिरेंद्र मंडावी,संदीप बघेल, गणपत मरकाम, अनिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *