केन्द्रीय विद्यालय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ में पौधारोपण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर में 27 जुलाई को ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत पौधारोपण का पुनीत कार्य किया गया। इसके अंतर्गत शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।


वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व विद्यालय में ‘पर्यावरण संरक्षण’ एवं ‘वृक्षों का जीवन में महत्व’ विषय पर निबंध लेखन एवं संभाषण प्रतियोगिता हुई।


विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ लेते हुए प्रेरणादायक नारे भी लगाए।
“एक पेड़ – एक जिंदगी”


“वृक्ष की करो रक्षा जीवन हो जायेगा अच्छा”, ‘पेड़ पौधे लगाएंगे-धरती को स्वर्ग बनाएंगे’ आदि नारों से आकाश गुंजित हो उठा। कक्षा आठवीं की विद्यार्थी करुणा चन्द्रसेन एवं तृप्ति ने बताया कि इस प्रतिध्वनि से मानों प्रकृति माता भी हर्षित हो रही थी। यह हमारे लिये एक अभूतपूर्व अनुभव है, जिसे हम ज़िंदगी भर कायम रखते हुए प्रकृति का संरक्षण कर सकेंगे।


इस अभियान में अभिभावकों विशेषतः विद्यार्थियों की माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी। कक्षा नवमीं की छात्रा सेजल यादव ने अपनी माँ तारा यादव के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि अपनी माता की स्मृति को तो हम हमेशा याद रखेंगे ही, उनके नाम पर वृक्षारोपण करके इस धरती मां के लिए भी हम एक अनुपम सौगात देंगे।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य उमेश कुमार कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्षों से ही हमारा जीवन सुरक्षित रहता है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत आज विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने वृक्षारोपण कर हरित वसुंधरा का पावन संदेश दिया है। इस अभियान में  विद्यालय के इको क्लब के सदस्य सौमेनदास गुप्ता, यू के सिंह, जूही चक्रवर्ती, अनिल एक्का आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *