कांकेर सांसद भोजराज नाग के फॉलो वाहन की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसा अंतागढ़ थाना क्षेत्र के पोडगांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अंतागढ़ अस्पताल भेजा गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सांसद भोजराज नाग भी अस्पताल पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8203703
Total views : 8242560