Instagram Income: क्या आप भी कमाना चाहतें हैं इंस्टाग्राम से पैसा तो जरा ध्यान दें! 1000 व्यूज पर मिलते हैं हजारों रुपये, जानें कैसे?

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 इंस्टाग्राम आज दुनिया का सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके रील्स फीचर ने तो कमाल कर दिया है जहां लोग छोटे-छोटे वीडियोज बनाकर रातोंरात फेमस हो रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर 1000 व्यूज से आप कितनी कमाई कर सकते हैं?

अगर आप भी यही सोचते हैं कि व्यूज आने पर इंस्टाग्राम सीधे पैसे देता है तो आप गलत हैं।

कमाई का सीधा गणित: व्यूज से नहीं, ब्रांड से

यूट्यूब के उलट इंस्टाग्राम सीधे तौर पर व्यूज के लिए पैसे नहीं देता। यहां कमाई का गणित थोड़ा अलग है। आपकी कमाई ब्रांड डील्स, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड प्रमोशन पर निर्भर करती है। इंस्टाग्राम पर पैसे कमाने के लिए सिर्फ व्यूज ही नहीं बल्कि फॉलोअर्स, लाइक्स, कमेंट्स और शेयर्स और आपके कंटेंट की क्वालिटी भी बहुत मायने रखती है।

कैसे होती है कमाई?

जब आपके फॉलोअर्स 10 हजार से ज्यादा हो जाते हैं तो कंपनियां और ब्रांड आपसे संपर्क करना शुरू कर देते हैं। अगर आपका कंटेंट यूनिक और मजेदार है तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को प्रमोट करने के लिए आपको पैसे देती हैं।

ब्रांड प्रमोशन: कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के प्रमोशन के लिए आपकी रील्स पर 500 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक दे सकती हैं।

इंगेजमेंट रेट: आपके रील्स पर जितना ज्यादा इंगेजमेंट (लाइक्स, कमेंट्स, शेयर्स) होगा ब्रांड्स उतना ही ज्यादा पैसा देंगे।

Big Breaking: इस देश के प्रधानमंत्री कभी भी अपने पद से दे सकते हैं इस्तीफा, जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

माइक्रो-इन्फ्लुएंसर्स: अगर आपके फॉलोअर्स 1,000 से 10,000 के बीच हैं तो आप एक पोस्ट के लिए 5,000 से 20,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

1000 व्यूज पर कितनी कमाई?

औसतन 1000 व्यूज पर अगर कोई ब्रांड डील हो तो आप आसानी से 10,000 रुपये तक कमा सकते हैं। हालाँकि यह कमाई आपके इंगेजमेंट रेट और ब्रांड के बजट पर निर्भर करती है। बड़े क्रिएटर्स जिनके वीडियो पर लाइक्स और शेयर्स ज्यादा होते हैं 1000 व्यूज के लिए और भी ज्यादा पैसा कमा सकते हैं।

Chandra Grahan 2025: आज लगेगा साल का आखिरी और खूनी चंद्र ग्रहण, इतने बजे दिखेगा ब्लड मून, जान लें यह जरुरी बातें

तो अगर आप भी इंस्टाग्राम से पैसे कमाना चाहते हैं तो सिर्फ व्यूज पर ध्यान न दें, बल्कि अपने कंटेंट को बेहतर बनाकर ब्रांड्स को आकर्षित करने पर ध्यान दें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *