बरसते पानी में कलेक्टर नें ग्राम पचेड़ा के किसानों को कृषि सहायता सामग्रियों का किया वितरण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बालोद : कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज बरसते पानी में जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर वहाँ चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने जिले में लगातार हो रहे बारिश के फलस्वरूप उत्पन्न स्थिति का भी अवलोकन किया।

डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ओड़गांव में पहुँचकर डेयरी पालक कृषक रामचंद्र राजपूत के डेयरी में पहुँचकर दुग्ध उत्पादन के कार्य का जायजा लिया।पशु पालक कृषक रामचंद्र राजपूत से बातचीत कर उनके डेयरी में कुल पशुओं की संख्या एवं प्रतिदिन होने वाले दुग्ध उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

मौके पर उपस्थित पशु पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कृषक रामचंद्र राजपूत को राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित किया गया है।चन्द्रवाल ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को ओड़गांव एवं आसपास के अन्य कृषकों को भी डेयरी पालन की जानकारी देने तथा राज्य शासन के डेयरी उद्यमिता विकास योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

जिससे की वनांचल के पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके एवं समुचित मात्रा में दुग्ध उत्पादन हो सके। पशुपालन के उप संचालक को घोटिया अंचल के पशुपालकों के द्वारा उत्पादित किए जाने वाले दुग्ध को जिला मुख्यालय बालोद में स्थित दुध गंगा तक पहुँचाने हेतु परिवहन की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।।

ग्राम ठेमाखुर्द में पहुँचकर अधिकारियों के साथ जल जीवन मिशन के कार्यों का विवरण कर मौके पर उपस्थित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं ग्रामीणों से चर्चा कर ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन के कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। सरपंच एवं ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम ठेमाखुर्द में जल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण हो चुका है और सभी घरों में समुचित मात्रा में पानी पहुँचने की जानकारी दी।

कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को जल जीवन मिशन के कार्यों का सतत् माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ठेमाबुजुर्ग में पहुँचकर उपस्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने उपस्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चंद्रिका साहू से अस्पाल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों एवं टीकाकरण के लिए कुल पंजीकृत बच्चों की संख्या एवं प्रसुति कक्ष एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी, स्टोर रूम,टीकाकरण कक्ष का भी अवलोकन किया।ग्राम पचेड़ा में पहुँचकर जैविक खेती करने वाले किसानों से बातचीत कर आसपास के ग्रामों में जैविक खेती के बारे में जानकारी दी,इस दौरान किसानों को जैविक खेती योजना अंतर्गत कृषि आदान सामग्रीयों का वितरण किया।

किसानों को खरपतवार नियंत्रण हेतु हस्तचलित यंत्र पैडीवीडर एवं किटनाशक फफूंद नाशक आदि विभिन्न किटनाशक दवाइयां प्रदान की मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को कीटनाशक दवाइयों के प्रयोग की जानकारी दी मौके पर उप संचालक कृषि एसएन ताम्रकार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *