मुख्य डाक घर में चोरों ने किया हाथ साफ : सात लाख की चोरी कर फरार हो गए चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद एसपी ने किया निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम गणेश उत्सव के बीच बीति रात चोरो ने शहर के बीचो बीच सैलाना बस स्टैण्ड के समीप मुख्य डाकघर में धावा बोला और यहा से करीब सात लाख रुपए उड़ा ले गए। सुबह जैसे ही यह खबर पुलिस को मिली तो अमला अलर्ट हुआ। वहीं एसपी भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल सीसीटीवी से प्रारंभिक सबूत जुटाए जा रहे है तो वहीं एसपी ने जल्द ही चोरो को पकडऩे के निर्देश दिए है।

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य पोस्ट ऑफिस पर बीति रात चोरो ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि यहा से 7 लाख रुपए चोरी हुए है। सूचना मिलते ही सुबह एसपी अमित कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीआई की टीम बनाकर निर्देश दिए हैं। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक बदमाश ने बुधवार गुरुवार की रात को वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पोस्ट ऑफिस के ताले तोडक़र अंदर घुसा। चैनल गेट के भी ताले तोड़े गए। सुबह जैसे ही वारदात की जानकारी मिली एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे निरीक्षण किया।

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने डाकघर के अंदर और बाहर परिसर के एक-एक कोने को बारिकी से निरीक्षण किया। चोरों का सुराग लगाने के लिए अलग-अलग पुलिसकर्मी भी अपने अपने स्तर पर डाकघर के अंदर और बाहर क्षेत्र में बारिकी से निरीक्षण करते रहे कि कहीं ना कहीं से उन्हें बदमाशों का सुराग हाथ लग जाए। माणकचौक थाना प्रभारी अनुराग यादव भी सुबह मौके पर पहुंचे। डाकघर परिसर के बंद गेट के पास वाले क्षेत्र का बारिकी से जायजा लेकर पुलिस कर्मियों को कुछ बिन्दु को जांच में लिया। डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बदमाश पोस्ट ऑफिस से 7 लाख रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक बदमाश नजर आ रहा है।
गुरुवार सुबह एसपी अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया और सीसीटीवी भी चेक किए। एसपी ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने चार थाना प्रभारियों की टीम बनाई है। उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।
मामले में एसपी अमित कुमार का कहना है कि पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात के बाद पोस्ट ऑफिस का निरीक्षण किया गया है।

सीसीटीवी कैमरे चेक किया जा रहे हैं। चार टीआई की विशेष टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई है। जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *