
डी पी मिश्रा, संभागीय ब्यूरो : किरंदुल, दंतेवाड़ा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत किरंदुल मंडल में कई सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है।
इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा के नेतृत्व में ॐ गंगेश्वर धाम रामाबूटी में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया और वृक्षारोपण किया।
मंडल अध्यक्ष डी पी मिश्रा और महामंत्री संजीव दास ने इस अवसर पर कहा, “साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के समान है। मोदी सरकार स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हम सभी को स्वच्छता के इस अभियान में भाग लेना चाहिए।”

सफाई के बाद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। अभियान के दौरान राजकुमार सोनी, मनोज छालीवाल, शेख नजमुल हक और अन्य पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और प्रत्येक परिवार को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
इस सेवा पखवाड़े में कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल थे, जिनमें महामंत्री दीना नाथ ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष निमाई पाल, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता वर्मा, और अन्य प्रमुख नाम शामिल थे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8216043
Total views : 8257837