राजधानी रायपुर में हिट एंड रन हादसा: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर बुधवार रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात दो जवानों को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में दोनों ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, रात 9 से 9:30 बजे के बीच ट्रैफिक सिपाही केशव क्षत्रिय और रज्जब खां तेलीबांधा थाना के सामने ड्यूटी पर थे। इसी दौरान टाटीबंध की ओर से आ रही महाराष्ट्र पासिंग पिकअप वाहन ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए जवानों की ओर तेज रफ्तार से बढ़ी। जब जवानों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, तो चालक ने जानबूझकर पिकअप को उनकी ओर मोड़ दिया और उन्हें रौंदते हुए महासमुंद रोड की ओर फरार हो गया।

इस हादसे में रज्जब खां का हाथ और केशव क्षत्रिय का पैर टूट गया है। दोनों घायल जवानों को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की मदद से रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

हादसे के दौरान पिकअप वाहन ने कुछ अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी है। पुलिस ने वाहन का नंबर ट्रेस कर लिया है और आरोपी चालक की खोज जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

July 2026
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment