स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 25 चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों के प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की नवीन पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में पदस्थ चिकित्सा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची में रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर और मुंगेली समेत अन्य जिलों के अधिकारी शामिल हैं।

विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। संबंधित अधिकारियों को आदेशानुसार नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loading Viewer...

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment