आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी माता मंदिर के पास शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज बारिश के कारण उफान पर आए बरसाती नाले में श्रद्धालुओं से भरी कार बह गई। हादसे में कार सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे, दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक ओडिशा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु उज्जैन से टैक्सी किराये पर लेकर मां बगलामुखी माता मंदिर में दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पास स्थित बरसाती नाला तेज बारिश के चलते उफान पर था। कार नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गई और देखते ही देखते बह गई।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को नाले से बाहर निकाला, लेकिन उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8241907
Total views : 8290643