कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित हुई जनसुनवाई में 54 आवेदन पर हुई सुनवाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 54 आवेदन प्राप्त हुए।

निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

आवेदक मंजू डोडियार पिता उंकार डोडियार निवासी ग्राम जोधपुरा तह. बाजना रतलाम ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा रिक्त पदों पर की जा रही भर्ती प्रक्रिया में आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन चयन सूची में 02 नंबर पर नाम है। चयन सूची में 1 नंबर भावना पिता कान्तु निवासी जोधपुरा वार्ड नं. 13 तह. बाजना जिला रतलाम का है जो कि आंगनवाड़ी क्रमांक 1 में आता है लेकिन इनका चयन वार्ड क्रमांक 9 के अंतर्गत आंगनवाड़ी क्रमांक 2 में किया गया है जो कि अनुचित है।

कार्यवाही हेतु महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। आवेदक दीपक जाटव निवासी रामरहीम नगर रतलाम ने आवेदन किया कि शांति निकेतन हा.से. स्कूल के बच्चों कि किताबें रितेश स्टेशनरी न्यू बाजना बस स्टेण्ड पर मिलती है।

दुकानदार द्वारा किताबों पर अपना अलग से मूल्य लेबल लगाकर विक्रय करता है जो कि वास्तविक मूल्य से 200-300 रुपये अधिक होता है। बच्चों के माता पिता उसी दुकान से किताबें खरीदने के लिए मजबूर है क्योंकि इस स्कूल की किताबें यही पर उपलब्ध है। कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

आवेदक रोहन पिता रमेशचंद्र यादव ने आवेदन दिया कि वह जी.टी. पॉलिटेकनिक महाविद्यालय जावरा रतलाम में सिविल इंजीनियर ब्रांच में 2023 में अध्ययनरत था। एक वर्ष कॉलेज पूरा करने के बाद किसी कारण कॉलेज छोड़ दिया था। कॉलेज में प्रवेश के समय 332/- रूपये का भुगतान महाविद्यालय द्वारा कराया गया था जो एस.सी. जाति के छात्र के लिए फीस थी।

उसके बाद महाविद्यालय द्वारा मुझे टी.सी. देने के नाम पर 10000/- रुपये की मांग की गई और कहा कि 10000/-रुपये की राशि एमपी टास पोर्टल पर जमा कर देंगे और अपडेट करा देंगे। महाविद्यालय द्वारा आज तक जमा नहीं कराई गयी। कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

आवेदक भागीरथ पिता हिरालाल प्रजापत धराड़ जिला रतलाम ने बताया कि मेरी उम्र 50 वर्ष है और आर्थिक रूप से कमजोर हूँ व मुझे शारीरिक समस्या लिवर, किडनी, हार्ट में समस्या होने पर मेरा इलाज अर्बन हॉस्पिटल दाहोद(गुजरात) में चल रहा है। दवाईया काफी महंगी होने से मेरी सारी जमा पूँजी खत्म हो चुकी है। सीएमएचओ को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध करवाने अथवा रेडक्रॉस की दुकान से दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *