जिला अस्पताल में भर्ती युवती ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिली लाश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव निवासी 20 वर्षीय दशमती नेताम धमतरी के बस स्टैंड के पीछे स्थित एक राइस मिल में काम करती थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले राइस मिल में अपने कमरे में दाल बनाते समय वह आग की चपेट में आ गई थी, जिससे उसका चेहरा और शरीर का कुछ हिस्सा झुलस गया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि युवती पिछले एक दिन से अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रही थी। इसी दौरान वह बाथरूम जाने की बात कहकर वार्ड से बाहर निकली और महिला प्रसाधन के अंदर अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल स्टाफ और मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से नीचे उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस अस्पताल स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *