हाथी के हमले से पिता-बेटी समेत चार लोगों की मौत..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जशपुर :  जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां हाथी के हमले से घर में साे रहे चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पिता, पुत्री, चाचा व पड़ोसी युवक शामिल हैं.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह मामला नगर पंचायत बगीचा के गम्हरिया वार्ड नंबर 9 का है.

जानकारी के मुताबिक, रात 12 बजे अकेले घूम रहे हाथी ने बगीचा में जमकर उत्पात मचाया. वहीं हाथी के हमले से पिता, पुत्री व चाचा की मौत हो गई.

शोरगुल सुनकर बचाने आए पड़ोसी युवक को भी हाथी ने मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment