जशपुर: Jashpur जिले के Sanna थाना क्षेत्र में जादू-टोना के शक में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा में 48 वर्षीय गोईदी बाई का शव उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गुप्तांग में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।
जांच के दौरान सामने आया कि मृतका पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। इसी संदेह के चलते उसके पति ठूपन राम, दूसरी पत्नी फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर महिला के साथ मारपीट की और लकड़ी के डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर लाकर बिस्तर पर रख दिया और उस पर कंबल डाल दिया।
मामले में Rakesh Patanwar, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ने बताया कि आरोपियों को शक था कि महिला के कथित जादू-टोने की वजह से उनके घर में संतान नहीं हो रही थी। साथ ही आरोपी को यह भी संदेह था कि उसके पिता की कैंसर से मौत के पीछे भी महिला का जादू-टोना जिम्मेदार है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
Author: Deepak Mittal








