पथरिया में पांच दिवसीय गणित शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव – विकासखंड स्तरीय पांच दिवसीय गणित शिक्षक प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालय पथरिया में सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कक्षा 6वीं की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित था। अंतिम दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ, जिसका आयोजन बीआरजी शिक्षकों द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की संरचना, उद्देश्य एवं विषय-वस्तु के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। समापन समारोह में एबीईओ यतेंद्र भास्कर एवं बीआरसीसी अशोक यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीआरसीसी अशोक यादव ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण अध्यापन कार्य में उपयोग करें, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। वहीं एबीईओ यतेंद्र भास्कर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षकों का समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान करता है। अतः शिक्षकों को पूर्ण समर्पण भाव से बच्चों को पढ़ाना चाहिए, जिससे उनका भविष्य संवार सके।

समापन अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर मानसिंह राजपूत ने किया और आभार प्रदर्शन अमित सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रितेश सिंगरौल, अशोक मरावी, शिक्षक सर्वेश त्रिवेदी, गोरेलाल साहू, जगदीश टंडन सहित विभिन्न विद्यालयों के गणित विषय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण से शिक्षकों में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ और उन्हें पाठ्यपुस्तक के अनुरूप शिक्षण की नई दिशा प्राप्त हुई। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों तक निश्चित रूप से पहुंचेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *