सोने-चांदी के दाम में गिरावट, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर टिकी बाजार की नजर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई: वैश्विक बाजार में अस्थिरता के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। दोनों कीमती धातुओं के दामों में करीब 0.78 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 10:30 बजे 2 अप्रैल 2026 के सोना कॉन्ट्रैक्ट का भाव 0.31 प्रतिशत गिरकर 1,62,795 रुपये पर आ गया। वहीं 5 मई 2026 के चांदी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.78 प्रतिशत घटकर 2,75,690 रुपये रह गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखी गई। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.56 प्रतिशत गिरकर 5,212.64 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.22 प्रतिशत गिरकर 88.493 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, युद्ध को लेकर मिले-जुले संकेतों के कारण वैश्विक व्यापारिक माहौल अस्थिर बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि संघर्ष जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव कम होने के कोई संकेत नहीं मिले हैं और युद्ध बारहवें दिन भी जारी है।

हालांकि ट्रंप ने इजरायल से ईरान पर हमले रोकने का आग्रह किया है, जबकि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाने का दावा किया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अब कमोडिटी बाजार की नजर आगामी अमेरिकी उपभोक्ता मुद्रास्फीति (CPI) आंकड़ों पर है, जो अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के संकेत दे सकते हैं। इसके साथ ही इस सप्ताह जारी होने वाले अमेरिकी जीडीपी और महंगाई के आंकड़े भी बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन आर्थिक संकेतकों के आधार पर ही आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों की आगे की चाल तय होने की संभावना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *