संगीतमय प्रस्तुति के साथ मनाया गया शिक्षा सप्ताह,दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एमसीबी : मनेंद्रगढ़ के विद्यालयीन शिक्षा के मानक केंद्र दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के प्रागंण में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं भारत सरकार द्वारा अनुदेशित “शिक्षा सप्ताह” का छठवां दिन उल्लासपूर्वक आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक और पूर्व न्यायमूर्ति व्यंकटेश सिंह,प्राचार्य डॉ.बसन्त कुमार तिवारी,मुख्य परीक्षा निदेशक सतेंद्र एवं गणित विभाग के वरिष्ठ शिक्षक अमित कुमार तिवारी द्वारा नई साइकिल क्रय करके साइकिल द्वारा विद्यालय पहुंच कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रेषित किया गया ।


विद्यालय में पौधारोपण अभियान को प्रेरित करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिनमें पौधारोपण तथा इससे संबंधित विषय पर पोस्टर निर्माण जैसी कई गतिविधियां प्रमुख रहीं । छात्र -छात्राओं द्वारा सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता दी गई ।


इस अवसर पर संस्था के निदेशक द्वारा यह संदेश दिया गया कि इस दिन का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है जिससे हमारी धरा हरी-भरी और प्रदूषण मुक्त बनी रहे । हमें सदैव पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार रहना चाहिए । सभी गतिविधियों के अतिरिक्त विद्यालय में वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पूर्व निर्धारित सदन आधारित समूह गायन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में कक्षा 3 से कक्षा 12वीं तक की छात्र- छात्राओं द्वारा भाग लिया गया । विद्यालय के आर्यभट्ट सदन द्वारा ‘उठा है तूफान जमाना बदल रहा है । एडिशन सदन द्वारा गीत’ प्यार की गंगा बहे कलम सदन द्वारा गीत ‘ जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा’ एवं टैगोर सदन द्वारा गीत ‘ कदम कदम बढ़ाए जा’ पर वाद्य यंत्रों सहित दीप्तिमान तथा उत्तम प्रस्तुति दी गई ।

प्रतियोगिता का निर्णय प्राचार्य डॉक्टर बसन्त कुमार तिवारी की अध्यक्षता में वरिष्ठ अंग्रेजी शिक्षिका सुश्री दिशानी चटर्जी एवं वरिष्ठ शिक्षक सेवानिवृत सैन्य अधिकारी अकूतो शोहे द्वारा किया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *