झमाझम बारिश की वजह से घरों में घुसा पानी ,जल भराव की स्थिति से वार्डवासी हुए परेशान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर में  विगत तीन-चार दिनों से लगातार बारिश के कारण जल भराव की स्थिति से लोग  परेशान और चिंतित नजर आ रहे है।

उनके घरों में पानी घुसने के कारण घरों की वस्तुओं को भी नुकसान पहुंचा है यह स्थिति वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर चुचुहियापारा मे राम मंदिर से लेकर महामाया मंदिर रेल्वे लाइन के किनारे नीचले हिस्सो के घरो की है।

जहा पर नाले का पानी अंदर आ जाता है, जिससे वहां निवासरत लोगों को परेशानियों के साथ-साथ में उनके घरेलू वस्तुओं का भी नुकसान उठाना पड़ता है।जैसे खाने – पीने की वस्तुएं ,अनाज, पलंग, बिस्तर और स्कूली बच्चों के पाठ्य पुस्तक भी गीले हो गए।

जिसकी जानकारी पार्षद और निगम प्रशासन को अवगत होते ही सक्रियता के साथ में कदम उठाए गए। वार्ड पार्षद इब्राहिम अब्दुल खान को हुई।

उन्होने जोन कमिश्नर को अवगत करा कर नगर निगम की पूरी टीम के द्वारा देर रात तक पानी की निकासी की व्यवस्था किया गया।

जिससे लोगों के द्वारा राहत महसूस किया गया। यह स्थिति निरंतर न बनने पाए इसके लिए निगम प्रशासन के द्वारा स्थाई समाधान की ओर पहल करने की नितांत आवश्यकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *