वैदिक स्कूल के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में डीएसपी साइबर अनिल विश्वकर्मा का संबोधन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

साइबर सुरक्षा पर दी उपयोगी जानकारी, बताए ठगी के नए तरीके और बचाव के उपाय

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक (साइबर) अनिल विश्वकर्मा ने वैदिक स्कूल में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग, नेट बैंकिंग, सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि आज का दौर डिजिटल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित है, इसलिए युवाओं को एआई और साइबर फॉरेंसिक जैसे पाठ्यक्रमों को अपनाना चाहिए, जिनमें भविष्य की अपार संभावनाएं हैं।

डीएसपी विश्वकर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर रहे हैं, जिससे शहरी क्षेत्रों में ऑनलाइन ठगी के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं जागरूक रहें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराध से बचने के उपाय बताएं।

उन्होंने ठगी के प्रमुख तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि –

संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर क्लिक कर अकाउंट हैक करना

बैंक अधिकारी या सरकारी प्रतिनिधि बनकर ओटीपी और पिन पूछना

सोशल मीडिया पर प्रोफाइल क्लोन कर पैसे मांगना

गेमिंग व शॉपिंग एप्स में फर्जी ऑफर देना

क्रिप्टो और शेयर बाजार में भारी मुनाफे का झांसा देना

बचाव के उपायों पर उन्होंने जोर दिया कि –

किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें

ओटीपी, एटीएम पिन व बैंक डिटेल साझा न करें

संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत कॉल काट दें

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी सीमित रूप से साझा करें

किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

इस अवसर पर प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह ने भी कहा कि स्वयं की जागरूकता ही साइबर अपराध से बचने का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने छात्रों से परिवार और परिचितों को भी जागरूक करने की अपील की।

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और साइबर सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *