खेत में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरजावन नवागांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव खेत में नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सुबह खेत जाते समय दिखा शव

ग्रामीणों के अनुसार, रोज की तरह सुबह खेत की ओर जाते समय कुछ लोगों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी। दृश्य देखकर वे स्तब्ध रह गए और तत्काल इसकी सूचना रतनपुर थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक ने गमछे के सहारे फांसी लगाई है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट या पहचान से संबंधित दस्तावेज बरामद नहीं हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस अन्य संभावनाओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पहचान की कोशिश जारी

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक बाहरी व्यक्ति हो सकता है, क्योंकि गांव में किसी ने उसे पहले नहीं देखा था।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो या मृतक के संबंध में कोई भी जानकारी हो, तो तत्काल रतनपुर थाना से संपर्क करें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment