CG ब्रेकिंग : IED ब्लास्ट में कोन्टा एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे हुए शहीद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुकमा/कोन्टा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सोमवार सुबह एक बड़े नक्सली हमले में कोन्टा के एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब वे अपने दल के साथ कोन्टा से लगे चिकवार गुड़ा खदान में नक्सलियों द्वारा पोकलेन मशीन को जलाने की घटना की जांच करने पहुंचे थे।

जांच के दौरान अचानक हुआ IED विस्फोट

मिली जानकारी के मुताबिक, कोन्टा एएसपी गिरपुन्जे, एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले ही रहे थे कि तभी अचानक IED विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि एएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी और एसडीओपी भी गंभीर रूप से घायल

इस विस्फोट में थाना प्रभारी और एसडीओपी भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए हेलिकॉप्टर से रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सलियों की कायराना हरकत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

यह घटना नक्सलियों की कायराना हरकत को उजागर करती है, जिसमें वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद जांच में लगे सुरक्षाकर्मियों को भी निशाना बना रहे हैं। एक बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी आकाश राव गिरपुन्जे की शहादत ने राज्य को झकझोर कर रख दिया है।

पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा

एएसपी की शहादत की खबर से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। शासन की ओर से जल्द ही शहीद अधिकारी को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

 शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे को शत-शत नमन। उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *