शिक्षा में युक्तियुक्तकरण के विरोध में कांग्रेस का बीईओ कार्यालय घेराव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(स्वपना माधवानी) : गुंडरदेही। शिक्षा न्याय आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही ने  विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। यह विरोध प्रदेश में शिक्षा विभाग द्वारा लागू किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के खिलाफ था।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू ने कहा कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर शिक्षक संख्या में कटौती कर स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चौपट की जा रही है। 18 विषयों के लिए मात्र दो शिक्षकों की नियुक्ति और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। साथ ही मध्यान्ह भोजन, डाक व गैर-शैक्षणिक कार्यों की जिम्मेदारी भी शिक्षकों पर डाल दी गई है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि प्रदेश में जबरन 10,000 से अधिक स्कूल बंद कर हजारों शिक्षकों, रसोइयों और महिला समूहों को बेरोजगार किया जा रहा है। विधायक कुंवरसिंह निषाद ने कहा कि सरकार ने शिक्षक भर्ती के वादे के उलट 45,000 पद समाप्त कर दिए हैं, जो शिक्षा विरोधी और रोजगार विरोधी कदम है।

घेराव से पहले अहमदाबाद प्लेन क्रैश, उत्तराखंड हेलिकॉप्टर हादसे और सुकमा शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मीना साहू, गुलशन चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और NSUI, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *