बिलासपुर: जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण किया गया है।
आदेश के तहत गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है, जबकि सोनू अग्रवाल को तहसीलदार सीपत से रतनपुर भेजा गया है। संदीप कुमार साय को बोदरी से मस्तूरी तहसीलदार बनाया गया है। वहीं शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी और जयंती देवांगन को मस्तूरी से तहसीलदार नजूल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर नियुक्त किया गया है।
नायब तहसीलदारों में समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी और राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है। टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा में पदस्थ किया गया है। ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी, विनीता शर्मा को पचपेड़ी से बिलासपुर तथा सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से बेलतरा स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है। प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8184912
Total views : 8217952