कलेक्टर एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम कलेक्टर एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण आगामी त्योहार अनंत चतुर्दशी पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव के समापन पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शहर में प्रतिमा संग्रहण स्थलों एवं विसर्जन स्थल सेजावता तालाब का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर निगम कमिश्नर अनिल भाना, एसडीएम आर्ची हरित, नायब तहसीलदार पिंकी साठे उपस्थित थी। कलेक्टर बाथम ने जूलूस के दौरान मार्गों पर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने एवं विसर्जन स्थल पर प्रशिक्षित तैराकों की तैनाती करने के निर्देश दिये।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *